हमसे व्हाट्सएप से जुड़े, यहां क्लिक करें
समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के अन्तर्गत बेझाडीह पंचायत के शीतलपट्टी स्थित माँ दुर्गा स्थान में श्रीश्री 108 चैती दुर्गा पूजा कमिटी, शीतलपट्टी द्वारा आयोजित कलश स्थापना सह दुर्गा पूजा समारोह को लेकर आज बुधवार को 551 कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। इसके साथ ही माँ दुर्गा की झांकी निकाली गई। कलश यात्रा दुर्गा स्थान शीतलपट्टी से शुरू होकर गांव का भ्रमण करते हुए जलबोझी करते हुए पुन: पूजा स्थल पहुंची। इसके बाद दुर्गा स्थान में कलश स्थापित कर पूजा प्रारम्भ किया गया। कलश पूजा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। कलश यात्रा में समस्तीपुर सहकारिता बैंक के निo अध्यक्ष विनोद कुमार राय, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, मुखिया लालबाबू राउत, उप सरपंच सुधीर पासवान , रामचन्द्र साह, किशोरी साह, नागेन्द्र राय, रामस्वरूप राय, अरुण कुमार , रामाश्रय सहनी, रंजन कुमार , निरंजन राय, मनोज साह, सुभाष राय, राकेश साह, चंदा देवी , सुमित्रा देवी , इंदु देवी , रीता देवी , सुनैना देवी , संजू देवी , फुलेश्वर सहनी, आदर्श कुमार , विकास कुमार , शिवचन्द्र राय, राम बैठा सत्यनारायण प्रसाद सहित सैकड़ों महिला व पुरुष शामिल थे।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही कलश की स्थापना कराई गई। सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय ने कहा कि पूजा से सुख-शांति, भाईचारा , कौमी एकता , यश और वैभव मिलती है। हमारा देश भारत विश्व में सर्वश्रेष्ठ है, अनेकता में एकता ही इसकी अखंड पहचान है। भारतीय संस्कृति की मिसाल विश्व भर में दी जाती है।

कलश पूजा में कौमी एकता का नजारा देखने को मिल रहा है। यह हमें भाईचारे में बंधे रहने की सीख देता है। इस अवसर पर जयकारे से आसपास के वातावरण गुंजायमान हो रहा है । स्थानीय लोगों भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है । वेद मंत्र के उच्चारण व कीर्तन मंडली द्वारा जय माता दी के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।






