इंटरमीडिएट में अनामिका, फुल व आज्ञा बनी समस्तीपुर जिला टॉपर

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लिक करें
समस्तीपुर। इंटर परीक्षा में एक बार फिर समस्तीपुर जिले के छात्रों ने अपना जलवा बरकार रखा है। लगभग 80 प्रतिशत छात्रों ने इस बार इंटर की परीक्षा पास की है। हालांकि इस बार समस्तीपुर जिले के एक भी छात्र स्टेट टॉपर में कोई स्थान नहीं बना पाया। जबकि पिछले वर्ष एक छात्र ने स्टेट टॉपर में चौथा स्थान प्राप्त किया था। इंटरमीडिए बोर्ड के द्वारा जिला टॉपर की जारी सूची के अनुसार समस्तीपुर जिले में आर्ट संकाय में आर्ट में यूआर कॉलेज रोसड़ा समस्तीपुर की अनामिका कुमारी 463 अंक लाकर जिला टॉपर बनी। वहीं बीआरएनकेएस कॉलेज कल्याणपुर विभूतिपुर के छोटु कुमार 462 अंक लाकर दूसरे एवं प्लस टू सुंदर हाई स्कूल मुक्तापुर के प्रशांत कुमार 454 अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।


विज्ञान संकाय में गांधी स्मारक दामोदर उच्च विद्यालय बल्लीपुर के फूल कुमार महतो 461 अंक लाकर जिला टॉपर बनी। वहीं एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर की मनीषा कुमारी 460 अंक व प्लस टू बीआरबी एसएस स्कूल अंदौर की सुहानी कुमारी को 460 अंक लाकर दूसरा तथा प्लस टू जनता हाईस्कूल वाजिपुर करनैल चुर्चिल आनंद, प्लस टू पीआरपी इंटर स्कूल कर्पूरीग्राम के आयुष राज व प्लस टू राजमणी हाईस्कूल भोरेशाहपुर के विपिन महतो 456-456 अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।


इसी प्रकार कामर्स संकाय में केएसआरआई कॉलेज सरायरंजन के आज्ञा एवं वहीं संत कबीर कॉलेज राघव ने 459-458 अंक लोकर जिला टॉपर बना। वहीं संत कबीर कॉलेज के प्रिंस कुमार शिवम 452 अंक लाकर दूसरे एवं आरएसबी प्लस टू स्कूल समस्तीपुर रिषी कुमार 450 अंक लाकर जिले में तीसरे स्थान पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *