समस्तीपुर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद देवी भागवत कथा व अंबा महायज्ञ का शुभारंभ

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लिक करें
समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के काशीपुर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित संस्कारम परिसर में श्रीमद देवी भागवत कथा सह अनंत श्री लक्षाहुति अंबा महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। शहर के थानेश्वर मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।

घोड़े व बैंड बाजे के बीच निकाली गयी कलश यात्रा कहचरी, लखना चौक होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचा। जहां कलश स्थापना के बाद विधिवत पूजा शुरु की गयी।

इस दौरान कथा वाचक आचार्य श्री योगेश प्रभाकर जी महाराज के द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है। आयोजक राजेश कुमार झा ने बताया कि नौ दिनों तक देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में दर्जनों बच्चियों, युवति व महिलाओं ने हिस्सा लिया। मौके पर पंडित मनोज झा, भाजपा नेता हरेराम चौधरी, प्रभात कुमार, नागेंद्र झा, रतन कुमार, भार्वव, केशव कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *