समस्तीपुर में बिहार दिवस समारोह का राजस्व मंत्री ने किया उद्घाटन

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लिक करें

समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान में बिहार दिवस समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, एमएलसी डॉ तरुण कुमार, जिलापरिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, नगर निगम महापौर अनिता राम, विधायक बिरेन्द्र कुमार, विधायक रणविजय साहु, विधायक अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी कर्मी, खिलाड़ियों, छात्र – छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों ने लगाए गए विभिन्न विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया। बिहार दिवस समारोह के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आलोक कुमार मेहता ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चल रही बिहार सरकार युवाओं के लिए दस लाख नौकरी और दस लाख रोजगार के वादे को हर हाल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ शिक्षा विभाग द्वारा तीन लाख शिक्षकों की बहाली की जाने वाली है। इससे युवाओं में काफी जोश देखा जा रहा है।

आलोक मेहता ने कहा कि नीतीश कुमार की अगुआई में बिहार के हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे है। इसमे समस्तीपुर जिला भी कहीं से पीछे नही है।नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के द्वारा एक मास्टर प्लान बनाकर बिहार के विकास की कार्ययोजना तैयार की गई है।उस दिशा में हम सभी लोग आगे बढ़ रहे है।

आगत अतिथियों का स्वागत डीएम योगेंद्र सिंह ने किया। मौके पर एसपी विनय तिवारी, एसी अजय तिवारी, डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह, एसडीएम रविन्द्र कुमार दिवाकर, सीएस डॉ एसके चौधरी आदि अधिकारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *