हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लिक करें
समस्तीपुर। विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा रेलवे गुमटी के समीप सीमेंट लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर गढ़े में पलट गया। घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पलटने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। ट्रैक्टर चालक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी चंद्रशेखर पासवान के 28 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक कर्पूरी ग्राम के बाघी गांव निवासी गुज्जर सिंह के सीमेंट दुकान पर गत एक साल से ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। मृतक चालक कर्पूरी ग्राम से मदुदाबाद सीमेंट लेकर आ रहा था।

तभी हरपुर बोचहा रेलवे गुमटी के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ़े में पलट गई। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौत मौके पर हो गई। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी रही। एसएचओ प्रसूनजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।







