समस्तीपुर। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही मध्य विद्यालय स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन डीएम योगेंद्र सिंह, डीईओ मदन राय एवं सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि पेट संबंधित बीमारी को दूर रखने के लिए हर लोगों को अल्बेंडाजोल की गोली खानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान एल्बेंडाजोल की गोली खाते हुए उन्होंने लोगों से अपील की आप लोग भी इसका सेवन करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय-समय पर अल्बेंडाजोल की गोली खिलाते रहने से पेट संबंधित कई समस्याओं का समाधान होता है। उसके सीखने की क्षमता में विकाश होगा। सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने कहा कि जिले में 1 साल से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं युवाओं को यह दवा खिलायी जानी है। इसके लिए 25 लख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 16 मार्च को के अलावे 20 मार्च को मॉपअप राउंड के तहत बचे हुए बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। मौके पर डीआईओ डॉ विशाल कुमार, आईसीडीएस डीपीओ अलका आम्रपाली, सदर अस्पताल के डीएस डॉ गिरीश कुमार, समस्तीपुर पीएचसी प्रभारी डॉ रवि कुमार, डॉ अनिल कुमार, अस्पताल प्रबंधक विश्वजीत रामानंद, मो अमानुल्लाह, खालिद इरफान, एसएमसी सैयद नकी, बीईओ नवल किशोर प्रसाद, स्कूल की एचएम गीता कुमारी, वीरेंद्र कुमार चौधरी, रघुनाथ प्रसाद सिंह, संगीता कुमारी, किरण कुमारी, श्वेता कुमारी, कृष्णा प्रिया आदि थे। वही आठवीं की छात्रा रुचि कुमारी, आँचल कुमारी, रौशनी कुमारी, काजल कुमारी के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।







