समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ चौक स्थित बिहार ग्रामीण बैंक शाखा से मंगलवार की सुबह करीब दस बजे में बैंक खुलते हीं चार बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक से 20 लाख रूपये लूट लिया। बैंक में घुसते ही बदमाशो ने ग्राहकों को डरा धमका कर निचे बिठा दिया और बैंक के अंदर जाकर बैंक मैनेजर समेत सभी चार कर्मियों को पिस्तौल के बलपर कब्जे में ले लिया। कर्मियो को कब्जे में लेकर बैंक मैनेजर से तिजोरी खोलवाकर बैंक में रखे सभी रूपये लेकर फरार हो गया।

बैक में आए महिला ग्राहक ने बताया की हम बैंक में रूपया लेने के लिए आए थे हमारे हाथ में पासबुक था।इसी दौरान चार लोग आए और हमसे पुछने लगा की क्या करने आए हो बोला पैसा लेने के लिए तो बोला उधर बैठ जाओ और कही फोन नहीं करना। इसके बाद अंदर गया और सात से आठ मिनट में चावल के बोरी में रूपया भरकर निचे उत्तर गया और दक्षिण दिसा की ओर फरार हो गया।

बैंक मैनेजर प्रेमाश्रय प्रियदर्शी ने बताया की बैंक खुला हीं था की बदमाशों ने बैंक आकर हथियार के बलपर रूपये लूट लिया जिसमें करीब 20 लाख रूपये लूटा गया है ।बैंक लूट की घटना पर पहुंचे डीएसपी ने सभी बैंक कर्मियों से पूछताछ कीया और घटना की जानकारी ली।इसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खगाला। डीएसपी एसएच फखरी ने बताया की बैंक लूट की घटना हुई है। घटना की जांच की जा रही है। घटना की जांच को पहुंचे एसपी विनय तिवारी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। 20 लाख रुपये लूट की बात सामने आया है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

इधर समस्तीपुर मुसरीघरारी मुख्य पथ पर दिनदहाड़े हुई भीषण लूट ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। एसपी विनय तिवारी जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नियमित रूप से बैंक एवं प्रमुख प्रतिष्ठानों की जांच करने का निर्देश दिए हैं वहीं मुख्य सड़क में हुए घटना के दौरान कोई भी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस गश्ती दल के मौजूद नही रहने के कारण मुसरीघरारी पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। बता दें कि इससे पूर्व भी हरपुर ऐलॉथ मुख्य रोड पर स्वर्ण व्यवसाई से लूट की घटना हुई थी हालांकि एसपी विनय तिवारी ने स्वर्ण व्यवसाई से लूट मामले का खुलासा कर दिया है। फिर यह दूसरी घटना होने से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।






