उद्योग विभाग में कार्य निष्पादन में शिवहर, समस्तीपुर व मुंगेर रहा अव्वल

समस्तीपुर। उद्योग विभाग में फरवरी माह में किए गए बेहतर कार्यों का मूल्यांकन करते हुए उसका रैंकिंग निर्धारित किया गया है। इसमें शिवहर जहां प्रथम स्थान पर रहा, वहीं समस्तीपुर दूसरे व मुंगेर तीसरे स्थान पर रहा। उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पॉन्ड्रिक ने इसकी सूची जारी की है। समस्तीपुर जिला उद्योग विभाग को फरवरी माह में बेहतर कार्य करने के लिए सूबे में दूसरा स्थान मिला है। जिला स्तर पर कार्यो के निष्पादन की मॉनीटरिंग व समीक्षा के बाद उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौंडरिक ने जिलों की रैंकिग जारी की है। विभाग की ओर से निर्धारित 70 अंक में से समस्तीपुर जिला को 67 अंक मिला है। सूबे में शिवहर को 70 में 70 अंक मिला है। जो प्रथम स्थान पर है। वहीं मुंगेर को तीसरा मिला हे। मुंगेर को 62 अंक मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, विभाग ने रैंकिंग के लिए पीएमइजीपी योजना, पीएमएफएमई, एमएमवीआई, एमएसएमई व स्टार्टअप की समीक्षा की थी। इसमें जिले को पीएमइजीपी योजना में 16, पीएमएफएमई में 12, एमएमवीआई में 18, एमएसएमई में 12, स्टार्टअप में 10 अंक मिला है। विभाग की ओर जनवरी माह के शुरुआत से ही सभी योजनाओं की समीक्षा की जा रही थी। डीएम के निर्देश पर उद्योग विभाग सभी बैंकों से समन्वय स्थापित किये हुए थे। समस्तीपुर जिला उद्योग विभाग के डीजीएम नवल कुमार ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से जिला स्तर पर उद्योगों के विकास के लिए योजना बार उपलब्धियों की समीक्षा की जाती है। उद्योगों के विकास के लिए प्रमुख योजनाओं व इनसे संबंधित बैठक के आधार पर जिलावार रैंकिंग की जाती है। अगली बार नंबर वन बनने को लेकर विभाग का प्रयास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *