समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने के अंतर्गत बसढिया चौक के पास मंगलवार की शाम करीब एनएच 28 पर ट्रैक्टर की ठोकर से दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। दोनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान जिले के कर्पूरीग्राम के सुकेशवर राम के पुत्र रामकुमार राम (28) एवं स्वर्गीय उपेंद्र राम के पुत्र गुड्डू कुमार (26) के रूप में की गई है। दोनों आपस मे दोस्त थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि दलसिंहसराय के पांड़ स्थित अपने ससुराल में हुई शादी समारोह में शामिल होने के बाद रामकुमार अपने दोस्त गुड्डू के साथ वापस घर लौट रहा था। रास्ते मे बसढ़िया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर वे जख्मी हो गये। घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग गया। गुड्डू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि रामकुमार को गंभीर स्थिति के चलते समस्तीपुर जाने के दौरान रास्ते मे रामकुमार की भी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक रामकुमार के ससुराल पांड़ में कोहराम मचा है।







