सहरसा कलेक्ट्रेट परिसर से लिपिक की बाइक चोरी
सहरसा। सहरसा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला कोषागार के शेड से दिन दहाड़े बाइक की चोरी कर ली गयी। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। इस मामले में उच्च वर्गीय लिपिक प्रभात कुमार सिंह ने सहरसा नगर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया जाता है कि लिपिक सह बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह दस बजे ट्रेजरी में बने शेड में बाइक लगाया था। जहां से लगभग तीन बजे बाइक नहीं थी। सीसीटीवी देखने पर स्पष्ट होता है कि एक युवक बाइक चोरी कर ले गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर, कलेक्ट्रेट परिसर से सरकारी कर्मी की बाइक चोरी कर लेने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है।





