हाजीपुर। होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी क्रम में पटना एवं गया से आनंद विहार टर्मिनल के मध्य अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ईसीआर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 02250 आनंद विहार टर्मिनस-पटना होली स्पेशल आनंद विहार टर्मिनस से दिनांक 14 मार्च 2023 को 23.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.40 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02249 पटना आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल दिनांक 15 मार्च 2023 को पटना से 18.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर स्टेशनों पर रूकेगी।
जबकि गाड़ी संख्या 03617 गया-आनंद विहार टर्मिनस होली स्पेशल गया से दिनांक 15, 17 एवं 19 मार्च को 14.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 03618 आनंद विहार टर्मिनस-गया होली स्पेशल आनंद विहार टर्मिनस से दिनांक 16, 18 एवं 20 मार्च को 07.00 बजे प्रस्थान कर 20.45 बजे गया पहुंचेगी । अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रूकेगी।







