सीएसपी संचालक से लूटपाट के विरोध में वारिसनगर बाजार बंद

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक को गोली मारकर लूट मामले के विरोध में व्यवसायियों ने बाजार बंद कर दिया। घटना के विरोध में वारिसनगर बाजार के व्यवसायियों ने अपराधियों की गिरफ्तारी के आरोप में सोमवार की सुबह से ही बाजार बंदकर धरना पर बैठ गए हैं। बतादें की रविवार की सुबह  बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर लगभग साढ़े 6 लाख रुपये लूट लिया। गोली लगने से सीएसपी संचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। व्यवसायियों ने कहा कि वारिसनगर थाना क्षेत्र में लगातार अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लगातार व्यवसायियों पर हो रहे हमले, लूटपाट, गोलीबारी की घटना के विरोध में सभी व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *