समस्तीपुर में डबल मर्डर के आरोपी जदयू के पूर्व विधायक की कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा। जिले के चर्चित विभूतिपुर डबल मर्डर में आरोपीत जदयू किसान सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रामबालक सिंह को पुलिस ने एसीजेएम चतुर्थ राहुल किशोर ने न्यायालय में पेश किया। इसके  बाद आरोपी पूर्व विधायक रामबालक सिंह को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में रोसड़ा जेल भेज दिया गया।
विदित हो कि  विभूतिपुर पुलिस ने गुरुवार को छपरा रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस टीम पूर्व विधायक को लेकर समस्तीपुर पहुंची थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर में ही एसपी के द्वारा पूर्व विधायक से गहन पूछताछ की गई। जहां पूर्व विधायक का स्वीकारोक्ति बयान दर्ज किया गया। विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि पुलिस के समक्ष पूर्व विधायक ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है । इधर, विभूतिपुर डबल मर्डर मामले में पेशी के दौरान मीडियाकर्मियों के समक्ष  कहा कि मैंने कानून का सम्मान किया है। मामले में मुझे नामजद आरोपी बनाया गया। जबकि घटना के दिन शादी समारोह में कोयम्बटूर में था। फिर भी नामजद अभियुक्त रहने के कारण मैं न्यायालय में सरेंडर करने ही जा रहा था, इस दौरान रास्ते में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बतादें कि 20 फरवरी को विभूतिपुर में पूर्व मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद सिंह व उसके सहयोगी सत्यनारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के पीछे विधायक का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो ही मुख्य कारण माना जा रहा है। यह वीडियो पूर्व मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के हाथ लगी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *