समस्तीपुर। नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले सीमावर्ती क्षेत्र के युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए बिहार के युवाओं को प्रशिक्षण के लिए जाना है। जिसमें बिहार से 10 युवा प्रतिभागी का चयन हुआ है, इसमें समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के मो एजाज का चयन हुआ है। नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के जिला युवा अधिकारी अमित कुमार एवं नमामि गंगे समस्तीपुर के जिला परियोजना पदाधिकारी नीरजेश कुमार ने मो एजाज को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। बिहार एनजीओ संघ के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने बताया कि एजाज की जितनी भी सराहना किया जाए वह कम है। एजाज हमेशा समाज के प्रति अपनी सेवा देते रहें और बहुत ही सौभाग्य की बात है कि एजाज का चयन हुआ है। बधाई शुभकामनाएं देने वाले में एकता मंडल मंडल सैदपुर के मुख्य संरक्षक दिलीप कुमार पासवान, जय प्रकाश कुमार, प्रदीप कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक पूसा रोशन कुमार, अंकित कुमार, आयुष कुमार ,राजा कुमार, मो यासीन, नवीन कुमार रजक आदि लोग शामिल हैं।







