आर्ट ऑफ लिविंग: सप्ताह में एक दिन अपना समय सामाजिक कार्यों में देने का संकल्प

समस्तीपुर। शहर के धर्मपुर में आर्ट ऑफ लीविंग सेंटर परिसर में चल रहा तीन दिवसीय डायनामिज्म फॉर सेल्फ एंड नेशन (डीएसएन) कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ। समापन के पूर्व प्रशिक्षक नवीन चौरसिया व नारायण पांडेय ने श्वसन की विभिन्न प्रक्रिया से शरीर को स्वस्थ एवं शरीर की क्षमताओं के विकास के बारे में विस्तार से बताया। विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों ने पद्मसाधना, ध्यान, श्वास की प्रक्रिया को सीखा। और सामूहिक अभ्यासों के शक्तिशाली मिश्रण से प्रतिभागियों की क्षमताओं का विस्तार करने की कला को सीखा। वहीं प्रक्रिया के अपनाने से मन के संकोच को मिटाया गया। इस दौरान शारीरिक और मानसिक रुप से शक्तिशाली बनने के उपाय भी बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान सबों ने सप्ताह में एक दिन अपना समय सामाजिक कार्यों में देने एवं सार्वजनिक जगहों की सफाई करने का संकल्प भी लिया। मौके पर पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, सीए पंकज ज्योति, दुर्गेश राय, नवीन कुमार, शशिकांत आनंद, अरुण कुमार, स्मृति, नंदन यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *