पटना/समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेंद्र मौजी में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) वीणा भारती को पटना में आयोजित समारोह के दौरान डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा पुरस्कृत किया गया। टेलीमेडिसन में सर्वोच्च परामर्श प्रदान करने के लिए सीएचओ का चयन किया गया था, जिसके बाद उन्हें पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोमवार को पुरस्कृत किया गया। इसके लिए सीएस डॉ. एसके चौधरी, डीपीएम ज्ञानेंद्र शेखर, डीपीसी डॉ. आदित्य नाथ झा, डॉ ज्ञानेंद्र कुमार, डीसीएम अनिता कुमारी, आरिफ अली सिद्दीकी, डीएमईओ आलोक कुमार, डीएएम पंकज कुमार, डॉ विजय कुमार, सुमन्त कुमार ने सीएचओ को बधाई दी है।







