रसोई गैस का दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जुलूस, पुतला भी फूंका

समस्तीपुर।  युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जुलूस निकाल कर रसोई गैस के दाम बढ़ोतरी का विरोधजताया। मथुरापुर स्थित कार्यालय से जुलूस निकाली गयी, जो मगरदही घाट गोलंबर पर पहुंच कर प्रतिरोध सभा में बदल गया। इस दौरान पीएम का पुतला भी जलाया गया। अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण जनता समस्या झेल रही है। अब घरेलू और व्यावसायिक गैसों की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी की गयी है। विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर ने कहा कि बीते दिनों खाद्य पदार्थ पर जीएसटी लगाकर दूध दही आटा चावल के दाम में बढ़ोतरी की और अब रसोई गैस का दाम बढ़ाकर लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। 

  सभा को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो. मोहिउद्दीन, प्रदेश सचिव अमृत कुमार झा, जिला कांग्रेस के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, कल्याणपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार, मोरवा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो. इसराफील, अली हाशमी, सूरज भारद्वाज, संजीत सिंह, मो. अफजल, राहुल कुमार, अमित कुमार, प्रियांशु कुमार, गोलू कुमार आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *