राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत टीईटी शिक्षकों ने शिक्षा भवन के समक्ष दिया विशाल धरना

समस्तीपुर। एनआईओएस प्रशिक्षित शिक्षकों का प्रशिक्षण उत्तीर्णता तिथि 31मार्च 2019 करने समेत सात सूत्री के समर्थन में टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ (गोप गुट) जिला इकाई के तत्वावधान में राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत बडी़ संख्या में पूरे जिला से आए टीईटी शिक्षकों ने शिक्षा भवन समस्तीपुर के समक्ष आक्रोशपूर्ण विशाल धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू व संचालन महासचिव जयप्रकाश भगत ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा बिहार सरकार ने सेवाकालीन प्रशिक्षण जो सरकार द्वारा दिलाया गया है एनआईओएस से प्रशिक्षण का आदेश भी सरकार का था और रिजल्ट भी बिहार सरकार के कारण ही विलंब हुआ। एनआईओएस फरवरी माह में ही परीक्षा की तिथि निर्धारित की थी लेकिन बिहार बोर्ड की परीक्षा के कारण परीक्षा विलंब से हुआ। इस पर सरकार के पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने भी पत्र निकाल शिक्षकों को प्रशिक्षित वेतन दिया है और अब किसी अन्य केस में एनआईओएस प्रशिक्षित शिक्षकों को गलत रूप देना काफी दुखद है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक पत्र को अविलंब सुधार करें अन्यथा संघ सड़क से न्यायालय तक लगातार आंदोलन चलाएगी। अविलंब परीक्षाफल प्रकाशन की तिथि को संशोधित करते हुए 31 मार्च 2019 निर्धारित करके शिक्षा विभाग बिहार सरकार को अधिसूचित कर शिक्षकों के साथ न्यायोचित व्यवस्था स्थापित करे अन्यथा शिक्षकों का यह आक्रोश थमने वाला नही है। सरकार छठे चरण में बहाल बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए संवर्धन कोर्स की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सभी नवनियुक्त शिक्षकों को योगदान की तिथि से ग्रेड पे का लाभ दे तथा प्रधान शिक्षक की बहाली में अनुभव की बाध्यता समाप्त करने की मांग की। संघ का प्रतिनिधिमंडल डीपीओ (स्थापना) से मिलकर सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

मौके पर डीपीओ स्थापना नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एनआईओएस से प्रशिक्षित उत्तीर्ण शिक्षकों के लिए जिले में अभी स्थिति पूर्व की भांति रहेगी, प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मार्गदर्शन लिया जा रहा है, स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद आगे का कार्य किया जाएगा।
सभा को सम्बोधित करते हुए जिला महासचिव जयप्रकाश भगत ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र मांगों पर अमल नहीं करती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरना स्थल पर आयोजित सभा को जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बिरदे लाल यादव, धर्मवीर कुमार, मो अजमत, टुनटुन कुमार, गजेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार विमल, संजीव कुमार, अविनाश काजल, विकास नंदन, राजेश कुमार, मुकेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार रमन, नीरज कुमार, अनुज कुमार, कृष्ण मोहन प्रसाद, राहुल कुमार चौधरी, संजीव कुमार महतो, मो अहसान, मो अंसार आलम, पंकज कुमार, गजेंद्र प्रसाद सिंह, संतोष कुमार, अनिल कुमार शर्मा, अरुण कुमार, कमरे आलम, राजा राम सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर विनोद कुमार विमल, डॉ विकास कुमार गुप्ता, गगन कुमार, सुबोधकांत यादव, जितेन्द्र कुमार, चंदन कुमार, राजीव रंजन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *