पूसा में नलजल में गड़बड़ी के विरोध में आंदोलन का निर्णय, 11 मार्च को ब्लॉक पर होगा प्रदर्शन

समस्तीपुर/पूसा, दूरबीन न्यूज। पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत के वार्ड 15 के महादलित टोला व वार्ड 11 के गोसाईं टोला में करीब 2 वर्ष से नल-जल योजना का काम कथित रूप से ठप है। ग्रामीणों के अनुसार यहाँ  पीएचडी के माध्यम से कार्य हुआ और अब तक नल जल योजना कथित रूप से अधूरी पड़ी हुई है। उक्त दोनों वार्ड में नल जल योजना का कार्य पूर्ण नहीं हुआ और काम रूका हुआ है। दोनों वार्ड को मिलाकर एक सौ से अधिक घर नल का जल पाने से वंचित है। जिससे  वार्ड की बड़ी आबादी के सामने पेयजल की समस्या है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में भाकपा-माले के बैनर तले इंद्रेश दास की अध्यक्षता व भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार के पर्यवेक्षण में बैठक की।
बैठक में 10 दिन के अंदर नल-जल योजना का कार्य चालू नहीं कराये जाने पर   ग्रामीणों के साथ मिलकर भाकपा-माले 11 मार्च को प्रखंड मुख्यालय पर आंदोलन करने को बाध्य होगी। मौके पर माले नेता रविन्द्र सिंह, वार्ड सदस्य दीपक कुमार,सूरज दास,अमरजीत दास,मीना देवी,राज नारायण दास,महेश दास,राम श्रेष्ठ राय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *