समस्तीपुर/सरायरंजन, दूरबीन न्यूज। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के रायपुर बुजूर्ग पंचायत के रायपुर हाट परिसर में रायपुर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित श्रीश्री 1008 श्रीरुद्र कप का आगाज किया गया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का पूर्व जिला परिषद् सदस्य हरेराम सहनी एवं मुखिया प्रतिनिधि संजीत साह के द्वारा संयुक्त रूप से फिताकाटकर उद्घाटन किया गया।टूर्नामेंट समिति के लोगों ने बताया की यह टूर्नामेंट आठ टीमों के बीच खेला जाएगा। जिसमें पहले दिन अहमदपुर एवं किशनपुर के बीच मैच खेला गया। इस मैच में अहमदपुर की टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए किशनपुर की टीम ने 14 ओवर में कुल 151 रन बनाया। जबाव मे अहमदपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुये 130 रन पर हीं सीमट गयी। इस प्रकार किशनपुर की टीम ने 21 रन से मैच को जीत लिया।उद्घाटन के मौके पर छात्र जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रदेश महासचिव युवा राजद सूरज कुमार दास, उपमुखिया अजय राय, सुशील पुरी, मिथून पुरी, दिनेश राय, विजय गिरी, डाॅ. अमरेश, पवन शर्मा, उमेश पासवान, विकास कुमार सहनी, मुकेश झा, अक्षय कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद थे।







