विमेंस कॉलेज समस्तीपुर में डॉ. सर कामेश्वर सिंह की मनायी गयी जयंती

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: विमेंस कॉलेज समस्तीपुर में डॉ. सर कामेश्वर सिंह की जयंती  प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में मनाई गई । समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में दीप प्रज्वलन कर जयंती कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ रंजन कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार रंजन सर ने कामेश्वर बाबू के बहुमुखी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य ने डॉ सर कामेश्वर सिंह के राष्ट्र के सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रगति में योगदान के महत्व से परिचय कराया। विभागाध्यक्ष डॉ रंजन कुमार ने कामेश्वर बाबू को देश का महान् सपूत बताया।उन्होंने उनके सामाजिक एवं प्रशासनिक योगदान की चर्चा की। समाजशास्त्र की सहायक प्रोफेसर डॉ स्वीटी दर्शन ने समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से सर कामेश्वर सिंह के योगदान की चर्चा की।

डॉ सोनी सलोनी ने पटना विश्वविद्यालय के विकास में कामेश्वर बाबू के योगदान की चर्चा की। मीडिया प्रभारी डॉ सुरेश साह ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के स्थापना में डॉ कामेश्वर बाबू के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। इन्होंने विश्विद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय जी के साथ आत्मीय संबंध पर भी प्रकाश डाला।  डॉ विजय कुमार ने कामेश्वर बाबू द्वारा दिए गए आर्थिक योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर डॉ नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ मधुलिका मिश्रा, डॉ फ़रहत जबीं, डॉ कुमारी अनु, डॉ संगीता, डॉ सुमन कुमारी,डॉ सोनी सिन्हा, डॉ संगीता कुमारी, डॉ पर्णम शर्मा, डॉ मृतुन्जय ठाकुर, डॉ कविता वर्मा, डॉ ऋचा वर्मा, डॉ कल्पना सिंह, डॉ ऋतु सांगवान,डॉ पूनम कुमारी,डॉ स्मिता कुमारी,डॉ रेखा कुमारी, डॉ माधवी कुमारी, डॉ कुमारी शबनम,डॉ कस्तूरीका कानन, डॉ नवेश कुमार, डॉ स्वाति कुमारी,डॉ सोनल सिंह, डॉ श्रीविद्या, डॉ शाहनाज आरा डॉ चन्दन कुमार सहित सभी शिक्षक गण एवं शिक्षेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

*शिक्षक विवेकानंद चौधरी को समारोहपूर्वक दी गई विदाई, अंगवस्त्र व माला पहनाकर किया सम्मानित – Doorbeen News*

शिक्षक विवेकानंद चौधरी को समारोहपूर्वक दी गई विदाई, अंगवस्त्र व माला पहनाकर किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *