व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: खेल एवं संस्कृति विभाग, ललित नारायण मिथिला विभाग के पत्र के आलोक में खेल एवं संस्कृति विभाग, विमेंस कॉलेज समस्तीपुर के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल का आयोजन विमेंस कॉलेज के नेतृत्व में हुआ। विमेंस के प्रधानाचार्य महोदय प्रोफेसर राजेश कुमार रंजन सर की अध्यक्षता में एवं खेल एवं संस्कृति विभाग की प्रभारी डॉ संगीता मैडम के मार्गदर्शन में फुटबॉल खेल प्रतियोगिता (महिला) का शुभारंभ हुआ।
इस खेल प्रतियोगिता के विषय में महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ सुरेश साह ने खेल संबंधित जानकारी दी।इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय प्रोफेसर राजेश कुमार रंजन सर ने दीप प्रज्वलन कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन हुआ विश्वविद्यालय के विमेंस कॉलेज, समस्तीपुर महाविद्यालय, मिल्लत महाविद्यालय ,ए पी एस एम बरौनी की फुटबॉल टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ली।

उदघाट्न मैच विमेंस कॉलेज एवं ए पी एस एम कॉलेज की टीमें भाग ली। ज्ञातव्य है कि यह प्रतियोगिता मैच दिनांक 27.11.26 एवं 28.11.26 तक निर्धारित है। उदघाट्न मैच में विमेंस कॉलेज की टीम ने 01–0 से ए पी एस एम कॉलेज को पराजित किया।
इस अवसर विमेंस कॉलेज के बर्सर डॉ विजय कुमार गुप्ता, डॉ शालिनी कुमारी,जिला खेल संरक्षक डॉ. एन के आनंद, विश्वविद्यालय के चयनकर्ता मुकेश कुमार, संजीव कुमार, एवं रंजन गांधी, अजीत कुमार, पिनाक पानी बोस सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।इस मैच में विमेंस कॉलेज की टीम ने विजय प्राप्त कर आगे गतिविधियों में भाग लेगी।



*अंतिम गेंद पर मगध ने मारी बाजी, पटना ने मेजबान दरभंगा को हरा सेमीफाइनल में – Doorbeen News*
अंतिम गेंद पर मगध ने मारी बाजी, पटना ने मेजबान दरभंगा को हरा सेमीफाइनल में







