समस्तीपुर में जिला कांग्रेस कमिटी (शहरी) द्वारा एक दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी हुए शामिल

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर में जिला कांग्रेस कमिटी, समस्तीपुर (शहरी) के तत्वावधान में जिला मुख्यालय में एक दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी (शहरी) की अध्यक्ष एवं महापौर अनिता राम ने की।

इस प्रशिक्षण शिविर में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष  राजेश राम विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता, सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। कांग्रेस की विचारधारा एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से कार्य करना होगा।

वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महापौर एवं जिला कांग्रेस कमिटी (शहरी) की अध्यक्ष अनिता राम ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करने तथा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देने की अपील की।

प्रशिक्षण शिविर में संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, संगठन में कार्य करने की क्षमता, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, सदस्यता अभियान तथा डिजिटल मोबाइल प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों एवं पार्टी के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। अंत में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जिला अनुसूचित जाति जनजाति अध्यक्ष भूपनेश्वर राम , जिला कांग्रेस कमेटी समस्तीपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ क्षेत्रिय, प्रदेश उपाध्यक्ष अमन कुमार, अभिजीत कुमार बीसीसी अप इंचार्ज, शैली विनोद कांग्रेस प्रवक्ता, जिला प्रवक्ता एख लाकुर रहमान सिद्दीकी, NSUI जिला अध्यक्ष राजन वर्मा , जिला कांग्रेस कमिटी (शहरी) के सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड प्रभारी, जिला पदाधिकारी, महासचिव, सचिव एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*समस्तीपुर में देर रात चला सघन छापेमारी अभियान, 170 पुलिसकर्मी रहे तैनात, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री – Doorbeen News*

समस्तीपुर में देर रात चला सघन छापेमारी अभियान, 170 पुलिसकर्मी रहे तैनात, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *