श्री गौशाला में धूमधाम से मना 119वां गोपाष्टमी महोत्सव, महिलाओं ने किया गौ पूजन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। शहर स्थित श्री गौशाला में मंगलवार को 119वां गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष सह सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव की शुरुआत गौ पूजन और ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विधि-विधान से श्री गोपाल प्रतिमा का पूजन किया गया। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

गोपाष्टमी के अवसर पर सुबह से ही गौशाला में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दर्जनों महिला श्रद्धालुओं ने गौशाला पहुंचकर गायों की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार गौ माता को तिलक लगाकर पूजन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गौ पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

गौ सेवा और संरक्षण का दिया संदेश

मौके पर बताया गया कि श्री गौशाला में वर्तमान में कुल 93 गायों का पालन-पोषण किया जा रहा है। गोपाष्टमी महोत्सव के माध्यम से गौ सेवा, संरक्षण और धार्मिक परंपराओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। आयोजन में गौशाला से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

महोत्सव के तहत संध्या समय बच्चों के बीच दूध का वितरण किया गया। इस सामाजिक पहल के माध्यम से बच्चों को दूध के महत्व और पोषण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकार को जोड़ने की इस पहल की सराहना की गई।

कार्यक्रम में गौशाला के अध्यक्ष सह सदर एसडीओ राकेश कुमार, आनंद कुमार बंका, उपाध्यक्ष राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रबंधक शिवनाथ, दिलीप केडिया, रमेश बोहरा, शिबू केडिया एवं राकेश कुमार राज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने गोपाष्टमी महोत्सव के सफल आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।

*कमजोर विद्यार्थियों के शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की बड़ी पहल, संध्याकालीन कक्षाओं का शुभारंभ, DM ने किया उद्घाटन – Doorbeen News*

कमजोर विद्यार्थियों के शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की बड़ी पहल, संध्याकालीन कक्षाओं का शुभारंभ, DM ने किया उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *