व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत करियन पंचायत में मंगलवार को पंचायत स्तरीय द्वितीय चरण के सहयोग शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन करियन सभागार में किया गया। प्रखंड में पंचायत स्तर पर आयोजित यह छह वां सहयोग शिविर था। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध ने कराना तथा विभिन्न विभागों की वे सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना था।
शिविर में पहुंचे पदाधिकारी को पंचायत के मुखिया संजीव कुमार पासवान ने पाग, चादर, माला से सम्मानित किया। जिसके बाद सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सहयोग शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर की अध्यक्षता बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन पंचायत की मुखिया संजीव कुमार पासवान ने किया।


इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, सुविधाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा लाभ प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया।
शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को शिक्षा, कृषि, मनरेगा, बिजली, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, सहकारिता, स्वास्थ्य, पशुपालन, उद्यान, आवास, स्वच्छता तथा पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित विभागों से संपर्क करने तथा अपनी समस्याओं को शिविर के माध्यम से रखने की अपील की।


पंचायत के मुखिया संजीव कुमार पासवान ने शिविर में उपस्थित होकर ग्रामीणों एवं पदाधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने पंचायत स्तर पर इस प्रकार के सहयोग शिविरों के आयोजन को ग्रामीणों के लिए उपयोगी पहल बताया। शिविर के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की जानकारी उपलब्ध होने से सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने में होने वाली परेशानी कम करने में मदद मिलती है। मौके पर बीपीआरओ नाजिश प्रवीण, बीएओ सतीश कुमार, मनरेगा पीओ बबलू कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

*समस्तीपुर में शिक्षक अनिल कुमार चौधरी के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर – Doorbeen News*
समस्तीपुर में शिक्षक अनिल कुमार चौधरी के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर







