व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: मुजफ्फरपुर : आज आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं उप विकास आयुक्त की उपस्थिति में सभी 15 जीविका दीदियों को ई-रिक्शा सुपुर्द किए गए।
जिला प्रशासन,जीविका, सस्टेन प्लस आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) – AKRSP(I) की पहल एवं जीविका, सस्टेन प्लस के सहयोग से बोचहां प्रखंड की 15 महिला उद्यमियों को आज आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से ई-रिक्शा वितरित किए गए।
इस पहल के अंतर्गत कुल 15 ई-रिक्शा उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें 10 यात्री परिवहन तथा 5 माल एवं अन्य वस्तुओं के परिवहन के लिए उपयोग किए जाएंगे। इन 15 दीदियों का चयन बोचहां प्रखंड के लगभग 5 अलग-अलग संकुल स्तरीय संघों (CLFs) से किया गया है।


ये सभी दीदियाँ स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी हुई हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
इस पहल में वित्तीय सहयोग सस्टेन प्लस द्वारा प्रदान किया गया है, जबकि जीविका एवं गेट्स फाउंडेशन का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है। आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) ने इस पहल को शुरू करने, विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करने तथा इसके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कुछ दीदियाँ पहले से ही ई-रिक्शा चलाने में सक्षम हैं, जबकि अन्य दीदियों को इसके संचालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे इस अवसर का लाभ उठाकर नियमित आय अर्जित कर सकें।


आज आयोजित कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर के जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त के साथ जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जीविका की ओर से जिला परियोजना प्रबंधक , अनीशा,प्रबंधक संस्था निर्माण एवं क्षमता वर्द्धन,
रितेश तथा आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) की ओर से जयप्रकाश, मुकेश, जितेंद्र, पल्लव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना की और महिला उद्यमियों को आजीविका के इस नए अवसर का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।



*दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्री भीड़ के सुचारू प्रबंधन को लेकर समस्तीपुर मंडल में व्यापक तैयारियां, 13 प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया – Doorbeen News*






One Comment