व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने गुरुवार को समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस विवाह भवन में आयोजित जिला कमेटी की एक दिवसीय बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति और आपसी समन्वय पर चर्चा की। प्रशांत किशोर ने JDU में जारी आपसी खींचतान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बिहार में अपराध खत्म होने संबंधी बयान पर निशाना साधा।

नीतीश कुमार की राजनीति पारी के अंत के साथ JDU का राजनीतिक भविष्य नहीं: PK
MLC चुनाव के बाद जेडीयू दो गुटों में बंटी है, इस बात पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जेडीयू एक गुट में है या दो गुट में, यह तो आप ही बता पाएंगे। लेकिन हम लोग कई महीनों से या चुनाव के पहले से ही यह मानते रहे हैं कि नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा का अंत होने के साथ ही जेडीयू का एक दल के तौर पर कोई लंबा भविष्य नहीं है। क्योंकि जेडीयू की पूरी ताकत ही नीतीश कुमार थे। अब वे भी हैं, तो दल में न कोई नेता है और न ही कोई नेतृत्व। निश्चित तौर पर अभी वह सत्ता में है, इसलिए आपको जेडीयू एक दल के तौर पर दिख रही है, लेकिन धीरे-धीरे वह खत्म हो जाएगी। उसके नेता बंटकर कुछ भाजपा में जाएंगे और कुछ जन सुराज में आएंगे। लेकिन हम जेडीयू को भविष्य में एक राजनीतिक दल के रूप में नहीं देखते।

यह उनकी नासमझी हो या अहंकार, इसकी कीमत दोनों MLC को सदस्यता गंवाकर चुकानी पड़ेगी: पीके:
निर्दलीय प्रत्याशी MLC चुनाव जीतकर भाजपा में शामिल हो गए, इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा में जो लोग शामिल हुए हैं, उनपर संवैधानिक और न्यायिक तौर पर कार्रवाई की ही जाएगी और हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कहीं न कहीं यह भाजपा के प्रदेश स्तर के नेतृत्व की नासमझी को दिखाता है। आप लोगों को उनसे पूछना चाहिए कि जो भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करती है और सत्ता में बैठी है, उसके नेताओं को ये नियम कैसे नहीं पता थे? यह घटना कहीं न कहीं उनकी नासमझी या अहंकार को दिखाती है कि हम गलत या सही कुछ भी करें, हम बच जाएंगे। यह उनकी नासमझी हो या अहंकार, लेकिन इसकी कीमत उन दोनों को अपनी सदस्यता गंवाकर चुकानी पड़ेगी।

सम्राट चौधरी के अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का तंज – सम्राट चौधरी जी ने ही कहा कि अपराध खत्म हो गया है, लेकिन क्राइम बचा है। आप लोग अपनी ओर से विवेचना कीजिए कि समस्तीपुर में या बिहार के अन्य हिस्सों में जो अपराध हो रहा है, वह अपराध है या क्राइम है। लेकिन बिहार में जितने भी बुद्धिजीवी लोग हैं, वे देखें कि बिहार में कितने काबिल आदमी को मुख्यमंत्री बनाया है। लेकिन हमें डरना नहीं है। हमने इसी सम्राट चौधरी के मुंह से सुना कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था इतनी सुधार दी गई है कि सभी स्कूलों में रात 11 बजे तक पढ़ाई हो रही है। इन्होंने यह भी कहा कि हम फिजिक्स की यूनिवर्सिटी बिहार में बनवा देंगे। बिहार के बच्चे और हम सब उस यूनिवर्सिटी का इंतजार कर रहे हैं। सम्राट चौधरी के नजरिए से देखा जाए तो बिहार में बेरोजगारी खत्म हो गई है, लेकिन अनएम्प्लॉयमेंट बाकी है। बिहार में पॉवर्टी खत्म हो गई है, लेकिन गरीबी बाकी है। उनकी गलती नहीं है, गलती जनता की है, जिन्होंने उन्हें चुनकर वहां बिठाया है।

7वें वेतनमान को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि – हमने घोषणा एकदम स्पष्ट की थी कि जन सुराज का कैंडिडेट जीते या न जीते, बिहार में शिक्षकों को 7वां वेतनमान लोकसभा चुनाव से पहले मिलेगा और इसकी जिम्मेदारी जन सुराज की है। हम हर हाल में यह करके दिखाएंगे। हमने कहा है कि मार्च तक शिक्षकों को सातवां वेतनमान नहीं मिला तो हम इसकी एक समिति बनाएंगे। कम से कम 2 लाख शिक्षकों को एक साथ जोड़ेंगे। मार्च के बाद जिस तरह के आंदोलन की जरूरत होगी, वह किया जाएगा। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले हर हाल में शिक्षकों को, चाहे वे किसी भी श्रेणी के हों, 7वें वेतनमान का लाभ मिलना ही है। इसमें कोई चिंता की बात नहीं है।

हमारी बातों को चुनाव से जोड़कर न देखें। हमने 60 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए बेहतर पेंशन की बात कही थी, तो आज उन्हें 400 रुपये की जगह 1,100 रुपये मिल रहे हैं। इसी तरह स्टूडेंट कार्ड की सीमा 4 लाख से घटाकर 2 लाख की गई, तो हमने आवाज उठाई और उसे फिर से 4 लाख करवाया। 7वें वेतनमान की पूरी लड़ाई लड़ी जाएगी और विधानसभा चुनाव से पहले इसे पूरा करवाया जाएगा।
मौके पर प्रदेश से ललन यादव, जितेंद्र मिश्रा, पूर्व मंत्री दसई चौधरी, विजय वात्स्यायन, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शहनी, भूपेंद्र यादव, संगठन प्रभारी संजय सिंह, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष संजू राय, पूर्व प्रत्याशी रामबालक पासवान, अमित कुमार गुंजन, तारकेश्वर नाथ गुप्ता, जिला महिला अध्यक्ष साधना पासवान, निरंजन ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।


*पांच कट्ठा जमीन के विवाद में 75 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप, गांव में सनसनी – Doorbeen News*
पांच कट्ठा जमीन के विवाद में 75 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप, गांव में सनसनी





