राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को उच्च विद्यालय एरौत में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षक विवेक कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों के बीच विशेष जागरूकता एवं संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और देशप्रेम का महत्व बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

सरदार पटेल के योगदान से विद्यार्थियों को कराया अवगत

शिक्षक विवेक कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देश की विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता में एकता है। देश में अलग-अलग भाषाएं, वेशभूषाएं, परंपराएं और संस्कृतियां होने के बावजूद हम सभी की पहचान एक भारतीय के रूप में है।

शिक्षा के साथ बच्चों में राष्ट्रीय चेतना विकसित करना जरूरी

विवेक कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्रीय चेतना और देश के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना भी है।

संवादात्मक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने राष्ट्रीय एकता से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। उन्हें आपसी सद्भाव बनाए रखने और समाज में भाईचारे का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

*पंच पति की हत्या से भड़का आक्रोश, शव रखकर सड़क जाम; बरूणा पुल चौक पर टायर जलाकर प्रदर्शन – Doorbeen News*

पंच पति की हत्या से भड़का आक्रोश, शव रखकर सड़क जाम; बरूणा पुल चौक पर टायर जलाकर प्रदर्शन

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *