समस्तीपुर मंडल में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, DRM अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : समस्तीपुर : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज 31 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) को समस्तीपुर मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, समस्तीपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा द्वारा मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सत्यनिष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

शपथ के माध्यम से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित रखने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। साथ ही, देशवासियों के बीच एकता, सद्भावना एवं आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन में मंडल के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों तथा स्काउट एवं गाइड के कैडेट्स ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। एकता दौड़ के माध्यम से प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

इस आयोजन का उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान एवं देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उनके संकल्प को स्मरण करना तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्य व्यवहार में आत्मसात करना था।

इस अवसर पर उपस्थित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने तथा भारतीय रेल की कार्यसंस्कृति में अनुशासन, निष्ठा, समर्पण एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय एकता दिवस का यह आयोजन न केवल सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों एवं आदर्शों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति रहा, बल्कि सभी रेलकर्मियों को एकजुट होकर राष्ट्र सेवा एवं भारतीय रेल की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा भी प्रदान करने वाला रहा।

*मुसरीघरारी में दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, 10 कदम पर खड़ी थी डायल 112; बाइक सवार पुलिस के सामने से भागे – Doorbeen News*

मुसरीघरारी में दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, 10 कदम पर खड़ी थी डायल 112; बाइक सवार पुलिस के सामने से भागे

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *