समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी किनारे मिला अज्ञात किशोरी का शव, इलाके में सनसनी; पहचान कराने में जुटी पुलिस

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बूढ़ी गंडक नदी किनारे एक अज्ञात किशोरी का अर्ध नग्न हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी की उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। शव जूट मिल के सामने मूसेपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे ढाब से बरामद किया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल किशोरी की पहचान नहीं हो सकी है।

किशोरी की पहचान कराने में जुटी पुलिस

पुलिस किशोरी की पहचान कराने के लिए आवश्यक जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किशोरी कहां की रहने वाली थी और किन परिस्थितियों में उसका शव नदी किनारे पहुंचा।

अज्ञात शव मिलने की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के इलाके में घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इधर कल्याण पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल की जांच एफएसएल की टीम द्वारा की गई है।

मौत के कारणों का अभी नहीं हुआ खुलासा

किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

किशोरी की पहचान होने और जांच आगे बढ़ने के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता शव की शिनाख्त कराने और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की है।

समस्तीपुर डीएसपी तो संजय कुमार सिंह की घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। शव को जप्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई है। इधर ग्रामीणों में युवती का शव मिलने को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर युवती कहां की है और यहां कैसे पहुंची? हालांकि  पुलिस का कहना है कि युवती की पहचान के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

*चांद के दीदार के साथ सुहागिनों ने खोला व्रत, पति की लंबी उम्र की मांगी दुआ – Doorbeen News*

चांद के दीदार के साथ सुहागिनों ने खोला व्रत, पति की लंबी उम्र की मांगी दुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *