ई-कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, सुरक्षित निपटान का लिया संकल्प

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। उच्च विद्यालय एरौत में ई-कचरा प्रबंधन को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और उसके सुरक्षित निपटान के तरीकों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ई-कचरा प्रबंधन विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने पुराने मोबाइल फोन, बैटरी और खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को खुले में नहीं फेंकने तथा इनके उचित निपटान का संकल्प लिया।

विद्यालय से घर और समाज तक पहुंचाएं जागरूकता का संदेश

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षक विवेक कुमार ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे का अनुचित निपटान पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या बन सकता है। इससे बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होने की आवश्यकता है।

उन्होंने बच्चों से अपील की कि ई-कचरा प्रबंधन का संदेश केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रखें, बल्कि अपने परिवार, मोहल्ले और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ई-कचरे को इधर-उधर नहीं फेंकने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सुरक्षित निपटान करने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

शिक्षक विवेक कुमार ने कहा कि बच्चों की छोटी-छोटी पहल भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकती है। कार्यक्रम का समापन ई-कचरे का सही प्रबंधन अपनाने और धरती को प्रदूषण से बचाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

*प्राथमिक विद्यालय कनखरिया में डिस्लेक्सिया के प्रति बच्चों को किया जागरूक, निकाली प्रभात फेरी – Doorbeen News*

प्राथमिक विद्यालय कनखरिया में डिस्लेक्सिया के प्रति बच्चों को किया जागरूक, निकाली प्रभात फेरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *