समस्तीपुर ज्वेलरी दुकानदार की हत्या के विरोध में NH-28 जाम, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही सड़क पर उतरे लोग

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर/दलसिंहसराय। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में ज्वेलरी दुकानदार राजकुमार पोद्दार की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद मंगलवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव दलसिंहसराय लाया गया। इसके बाद लोगों ने सरदारगंज के समीप एनएच-28 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया जा सका, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

मृतक की पहचान सरदारगंज निवासी राजेश पोद्दार के पुत्र राजकुमार पोद्दार के रूप में हुई है। वह दलसिंहसराय के काली चौक पर सोना-चांदी की छोटी दुकान चलाते थे।

बताया गया कि 26 अक्टूबर की रात राजकुमार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पगड़ा गांव में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण एसपी मुकुल कुमार रंजन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

ज्वेलरी बॉक्स सुरक्षित मिलने से हत्या की वजह पर सवाल

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के पास मौजूद सामान सुरक्षित पाया गया है। दुकान के ज्वेलरी बॉक्स में भी किसी प्रकार की छेड़छाड़ अथवा सामान की कमी नहीं मिली है। ऐसे में हत्या के पीछे लूट के अलावा अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस मृतक के परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटा रही है। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय के नेतृत्व में मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

*अब आरक्षण काउंटरों पर उपलब्ध होगी वैकल्पिक यात्रा बीमा (OTIS) की सुविधा, ₹0.45 प्रति यात्री के प्रीमियम पर ₹10 लाख तक का बीमा कवर – Doorbeen News*

अब आरक्षण काउंटरों पर उपलब्ध होगी वैकल्पिक यात्रा बीमा (OTIS) की सुविधा, ₹0.45 प्रति यात्री के प्रीमियम पर ₹10 लाख तक का बीमा कवर

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *