व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk : समस्तीपुर। बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बिहार शक्ति अभियान की ओर से कॉलेज के प्राचार्य को आवेदन सौंपा गया। आवेदन के माध्यम से कॉलेज में व्याप्त समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द सुधार की मांग की गई।
आवेदन में मुख्य रूप से सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की व्यवस्था, वॉशरूम में डस्टबिन की समुचित व्यवस्था, वॉशरूम की नियमित एवं बेहतर साफ-सफाई तथा गर्ल्स कॉमन रूम को खाली कराकर सुव्यवस्थित करने की मांग की गई है।


बिहार शक्ति अभियान की लीडर रीचा कुशवाहा ने कहा कि छात्राओं को कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। इन समस्याओं को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कॉलेज प्रशासन को छात्राओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान करना चाहिए।
वहीं, कॉलेज की छात्रा एवं सत्याग्रह से जुड़ी नेहाँ भारती ने कहा कि कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को स्वच्छ वॉशरूम, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और व्यवस्थित गर्ल्स कॉमन रूम जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इन सुविधाओं का अभाव छात्राओं को परेशानी में डालता है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की मांगों को अनसुना किया गया, तो वे अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएंगी।


शक्ति अभियान टीम की ओर से स्पष्ट किया गया कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो 28 अक्टूबर 2026 को बीआरबी कॉलेज परिसर में बिहार शक्ति अभियान एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान बिहार शक्ति अभियान बिहार काॅडिनेटर रिचा कुशवाहा, सदस्य मोना कुमारी, शिमरन कुमारी, नेहा, संध्या वर्मा, फरहत नाज सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहे। अभियान ने कॉलेज प्रशासन से मांग की कि लड़कियों की समस्याओं का जल्द समाधान कर कॉलेज में बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित किया जाए।


*समस्तीपुर में डीएम ने सुनी आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को निर्देश- शिकायतों के निपटारे में नहीं हो अनावश्यक देरी – Doorbeen News*







One Comment