समस्तीपुर में डीएम ने सुनी आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को निर्देश- शिकायतों के निपटारे में नहीं हो अनावश्यक देरी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : समस्तीपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर समाहरणालय पहुंचे लोगों की सोमवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने फरियाद सुनी। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में आम नागरिकों ने अपनी शिकायतों और जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव, उन्हें लंबित नहीं रखें

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन संवाद में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें। जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव है, उनमें अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। वहीं, जिन शिकायतों में स्थलीय जांच की आवश्यकता है, उनमें संबंधित पदाधिकारी जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि शिकायतों का निष्पादन संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होना चाहिए। आवेदकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

पात्र लाभुकों को समय पर मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

जिलाधिकारी ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

डीएम ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग प्राप्त शिकायतों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत उपलब्ध कराएं।

जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना है।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, स्थापना उप समाहर्ता धर्मराज, सामान्य शाखा प्रभारी अंजलि सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*खाद की कृत्रिम किल्लत, किसानों की समस्याओं और बासगत पर्चा में अनियमितता को लेकर किसानों का मोर्चा – Doorbeen News*

खाद की कृत्रिम किल्लत, किसानों की समस्याओं और बासगत पर्चा में अनियमितता को लेकर किसानों का मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *