पूर्व मध्य रेल के जीएम ने दीघा ब्रिज हॉल्ट से झाझा तक किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, संरक्षा और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार को दीघा ब्रिज हॉल्ट से झाझा तक रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक के रखरखाव, रेल परिचालन, संरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही रेलखंड पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने फतुहा, बख्तियारपुर और बाढ़ सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेल परिचालन में संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्टेशनों पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने और विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

झाझा मेमू शेड में अनुरक्षण व्यवस्था की समीक्षा

महाप्रबंधक ने झाझा स्थित मेमू शेड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेमू रेक के रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं और शेड के विभिन्न आंतरिक हिस्सों का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेमू रेक का नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुरक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर निर्धारित मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार सहित मंडल एवं पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*शिवाजीनगर में स्नातक के 60 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 94 प्रतिशत मतदान – Doorbeen News*

शिवाजीनगर में स्नातक के 60 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 94 प्रतिशत मतदान

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *