व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk : समस्तीपुर के सिंघिया में मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से सिंघिया प्रखंड अंतर्गत गुरुवार 15 और 16 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों में मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 और प्रपत्र-8 प्राप्त किए जा रहे हैं। बीडीओ विवेक रंजन ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर निर्वाचन संबंधी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए।
इसके लिए पात्रता की जांच और आवश्यक सत्यापन के बाद प्रपत्र-6 के माध्यम से नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाए। बीडीओ ने बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने तथा मतदाता सूची से वंचित पात्र लोगों की पहचान कर उनका नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।


वहीं, नाम विलोपन से संबंधित मामलों में प्रपत्र-7 प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई करने और नाम, पता सहित अन्य विवरणों में सुधार के लिए प्रपत्र-8 की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लापरवाही नहीं बरतने और पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया।

*बेला के मनोकामना दुर्गा मंदिर में स्कंदमाता की पूजा-अर्चना, 251 कन्याओं व महिलाओं ने किया कलश पूजन – Doorbeen News*
बेला के मनोकामना दुर्गा मंदिर में स्कंदमाता की पूजा-अर्चना, 251 कन्याओं व महिलाओं ने किया कलश पूजन








One Comment