उजियारपुर में शराब लदा कंटेनर और चार स्कॉर्पियो जब्त, 290 कार्टन विदेशी शराब बरामद

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: उजियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर चांदचौर शंकर चौक के समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब से लदा एक कंटेनर और चार स्कॉर्पियो जब्त की हैं। कंटेनर से कुल 290 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है, जिसकी कुल मात्रा 2610 लीटर बताई गई है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को रात्रिकालीन गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि चांदचौर शंकर चौक के पास शराब से लदा एक कंटेनर खड़ा है। सूचना मिलते ही गश्ती टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही कंटेनर का चालक और अन्य लोग फरार हो गए।

कंटेनर की जांच में मिली शराब, पास खड़ी थीं चार स्कॉर्पियो

पुलिस ने कंटेनर की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब मिली। मौके से चार स्कॉर्पियो भी जब्त की गईं। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक, वाहन मालिक और शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

*दुर्गा पूजा में सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार करेगा प्रशासन, पंडालों से विसर्जन घाट तक रहेगी कड़ी निगरानी – Doorbeen News*

दुर्गा पूजा में सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार करेगा प्रशासन, पंडालों से विसर्जन घाट तक रहेगी कड़ी निगरानी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *