एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट से प्रभावित कॉलेज को बचाने की मांग, अभाविप ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) समस्तीपुर के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात कर जिले की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित एलाइनमेंट से प्रभावित हो रहे केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय के अस्तित्व को बचाने की प्रमुख मांग रखी।

इसके अलावा वर्तमान बस स्टैंड को अन्यत्र स्थानांतरित कर उसकी भूमि महिला महाविद्यालय को उपलब्ध कराने, सार्वजनिक पुस्तकालय और परीक्षा भवन का निर्माण कराने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षणिक संस्थानों में आधारभूत संरचना विकसित करने, बीएड कॉलेज को जलजमाव से मुक्त कराते हुए चारदीवारी का निर्माण कराने और बी.लिस. में आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की गई।

कार्रवाई नहीं हुई तो शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

अभाविप के प्रांत सह मंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि एक ओर बिहार सरकार प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की दिशा में काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट के कारण एक स्थापित डिग्री कॉलेज का अस्तित्व संकट में पड़ गया है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद पिछले छह महीने से महाविद्यालय को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। यदि इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई पूरी मुखरता से लड़ी जाएगी।

महिला कॉलेज के पास से बस स्टैंड हटाने की मांग

विभाग संयोजक श्रीप्रकाश वर्णवाल ने कहा कि बस स्टैंड के कारण महिला महाविद्यालय की छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए बस स्टैंड को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर उसकी जमीन महिला महाविद्यालय को उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

जिला संयोजक केशव माधव और शुभम कुमार ने छात्रों की सुविधा के लिए समस्तीपुर में सार्वजनिक पुस्तकालय के निर्माण की मांग उठाई। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदर्श कुमार, निक्कू आर्या और सुधांशु कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप सभी महाविद्यालयों एवं उच्च विद्यालयों में आधारभूत संरचना विकसित करने की आवश्यकता बताई।

वारिसनगर नगर मंत्री मनीष कुमार, नगर सह मंत्री प्रिंस कुमार और कमलेश कुमार ने सभी महाविद्यालयों में अविलंब पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में केशव माधव, जिला एसएफएस संयोजक शुभम कुमार, सुधांशु चौधरी, प्रिंस चौधरी, कमलेश, निक्कू आर्या, निखिल कुमार, प्रियांशु, आर्यन, दिवेश, पीयूष, अमृत झा, मोहित, आदर्श कुमार, मनीष कुमार और राजा कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

*संरक्षित रेल परिचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए तकनीशियन-I श्री लक्ष्मण प्रसाद सम्मानित – Doorbeen News*

संरक्षित रेल परिचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए तकनीशियन-I श्री लक्ष्मण प्रसाद सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *