व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन द्वारा संरक्षा के प्रति उत्कृष्ट सजगता, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए तकनीशियन-I लक्ष्मण प्रसाद को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया।
दिनांक 26.09.2026 को 08:00 बजे से 16:00 बजे तक की पाली में कार्य के दौरान तकनीशियन-I लक्ष्मण प्रसाद, पदनाम ट्रेन-1, कार्यरत स्थान/मुख्यालय प्रतिदिन सोनपुर, ने गाड़ी संख्या 19483 के डब्ल्यूडीजी-4डी लोको में समय 15:09 बजे हाजीपुर यार्ड में लेटरल बोगी संख्या 04 पर इन-करेंट करते समय रोलिंग इन परीक्षण के दौरान लोको संख्या 188784/WR-LWACCN (B-3) के फ्रंट ट्रॉली के रियर का एक्सल राइट साइड का प्राइमरी स्प्रिंग टूटा हुआ देखा एवं तत्काल इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी।


उनकी सतर्कता से संभावित दुर्घटना को टालने तथा स्क्रैप/क्षतिग्रस्त उपकरण से संबंधित खतरे को समय रहते पहचानने में मदद मिली। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने संरक्षा के प्रति उनकी सजगता एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि रेल परिचालन में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्मचारियों की सतर्कता, समय पर सूचना एवं जिम्मेदार कार्यशैली सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
सोनपुर मंडल रेल प्रशासन सभी रेलकर्मियों से संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा सदैव सतर्क एवं सजग रहकर कार्य करने की अपील करता है।


*विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग में ‘डिजिटल लोकतंत्र में सार्वजनिक सूचना की मीडिया जिम्मेदारी एवं नैतिकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित – Doorbeen News*








