होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों को नगर आयुक्त की चेतावनी, भुगतान नहीं करने पर होगी कार्रवाई

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स की वसूली बढ़ाने और बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली को लेकर शनिवार को नगर आयुक्त गौतम कुमार ने समीक्षा बैठक की। नगर आयुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में कर संग्रह की वार्डवार प्रगति, प्रमुख बकायेदारों की सूची और शहरी आवास योजना के आवेदकों के भौतिक सत्यापन की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने कर दारोगा और कर संग्राहकों से टैक्स वसूली की अद्यतन जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बकायेदारों की सूची में दर्ज मोबाइल नंबरों पर खुद फोन कर संबंधित लोगों से बातचीत की। बकायेदारों को अविलंब बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि भुगतान नहीं करने पर नगर निगम नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

भवनों की नापी कराकर टैक्स जमा करने का निर्देश

नगर आयुक्त ने बड़े बकायेदारों को अपने आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों की नापी कराकर उसके अनुरूप होल्डिंग टैक्स जमा करने को कहा। ऐसा नहीं करने पर नगर निगम स्वयं भवनों की नापी कराकर निर्धारित टैक्स की वसूली करेगा।

नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने के बाद से बढ़ा हुआ होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने वाले वार्ड पार्षदों को भी बकाया भुगतान करने का निर्देश दिया गया।

आवास योजना के लाभार्थियों के मकानों का फोटो होगा अपलोड

समीक्षा बैठक में शहरी आवास योजना के आवेदकों के भौतिक सत्यापन की भी जानकारी ली गई। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को चिह्नित लाभार्थियों के मकानों का फोटो अपलोड करने और सत्यापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी, कर दारोगा, कर संग्राहक सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

*मोहिद्दीननगर के निजी ट्रेनिंग कॉलेज में मोहिद्दीननगर एवं मोरवा विधानसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं की बैठक एवं मतदाता मिलन समारोह आयोजित – Doorbeen News*

मोहिद्दीननगर के निजी ट्रेनिंग कॉलेज में मोहिद्दीननगर एवं मोरवा विधानसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं की बैठक एवं मतदाता मिलन समारोह आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *