मोहिद्दीननगर के निजी ट्रेनिंग कॉलेज में मोहिद्दीननगर एवं मोरवा विधानसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं की बैठक एवं मतदाता मिलन समारोह आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: मोहिद्दीननगर स्थित एक निजी ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में मोहिद्दीननगर तथा मोरवा विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं मतदाता मिलन समारोह आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य अशोक राय ने की, जबकि मंच संचालन पटोरी प्रमुख सह राजद प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवानंद यादव ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, मोरवा विधायक रणविजय साहू, मोo नगर के पूर्व विधायक डॉ. एज्या यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि अनिल कुमार झा पार्टी के सच्चे, वफादार और समर्पित सिपाही हैं।

लंबे समय से पार्टी की विचारधारा के लिए संघर्ष कर रहे हैं और संगठन को मजबूत करने का काम किया है। अनिल कुमार झा शिक्षित, समझदार और संघर्षशील नेता हैं जो स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं।

आज प्रदेश और केंद्र की सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल है। महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी से युवा त्रस्त है, शिक्षा व्यवस्था चौपट है। इसलिए सभी स्नातक मतदाताओं से अपील है कि महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी अनिल कुमार झा को अपना प्रथम वरीयता मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, मोरवा विधायक रणविजय साहू, मोo नगर के पूर्व विधायक डॉ. एज्या यादव, दरभंगा स्नातक क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा सहित जिला सह प्रभारी सत्यविंद पासवान, प्रदेश महासचिव अशोक कुमार यादव, पटोरी प्रखंड राजद अध्यक्ष सह प्रमुख सुरेश राय,

पूर्व जिला पार्षद अशोक राय, पटोरी नगर अध्यक्ष राम शंकर राय, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवानंद यादव, मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष दिनेश राय, अपादा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

*समस्तीपुर में मतदाता सूची से छूटे लोगों का नाम जोड़ने के लिए 16 और 17 अक्टूबर को लगेगा विशेष कैंप – Doorbeen News*

समस्तीपुर में मतदाता सूची से छूटे लोगों का नाम जोड़ने के लिए 16 और 17 अक्टूबर को लगेगा विशेष कैंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *