नवरात्रि मेला के अवसर पर मैहर स्टेशन पर 05 जोड़ी ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : हाजीपुर : नवरात्रि मेला के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित गाड़ियों का 05 मिनट का अस्थाई ठहराव मैहर स्टेशन पर प्रदान किया गया है।

डाउन दिशा की ट्रेनें –

1. वलसाड से 10 से 17 अक्टूबर, 2026 तक खुलने वाली 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.05 बजे पहुॅच कर 15.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

2. छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर से 16 अक्टूबर, 2026 को खुलने वाली 11045 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.20 बजे पहुॅच कर 17.25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

3. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12 से 19 अक्टूबर, 2026 तक खुलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.40 बजे पहुॅच कर 10.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

4. पूर्णा जं. से 15 अक्टूबर, 2026 को खुलने वाली 17610 पूर्णा जं.-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.40 बजे पहुॅच कर 10.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

5. बांद्रा टर्मिनस से 12 से 19 अक्टूबर, 2026 तक खुलने वाली 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.05 बजे पहुॅच कर 15.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

अप दिशा की ट्रेनें –

1. मुजफ्फरपुर से 12 से 19 अक्टूबर, 2026 तक खुलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.40 बजे पहुॅच कर 11.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

2. धनबाद से 12 से 19 अक्टूबर, 2026 तक खुलने वाली 11046 धनबाद-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 22.25 बजे पहुॅच कर 22.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

3. रक्सौल से 10 से 17 अक्टूबर, 2026 तक खुलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.25 बजे पहुॅच कर 11.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

4. पटना से 17 अक्टूबर, 2026 को खुलने वाली 17609 पटना-पूर्णा जं. एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.15 बजे पहुॅच कर 17.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

5. पटना से 14 से 21 अक्टूबर, 2026 तक खुलने वाली 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 08.15 बजे पहुॅच कर 08.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

*उत्क्रमित मध्य विद्यालय घिवाही में लगा योग शिविर, बच्चों को बताए योग के फायदे – Doorbeen News*

उत्क्रमित मध्य विद्यालय घिवाही में लगा योग शिविर, बच्चों को बताए योग के फायदे

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *