दुर्गा पूजा में डीजे और आर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध, सभी पूजा पंडालों में तैनात रहेगी पुलिस

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर और हथौड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पूजा के दौरान डीजे और आर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंध, जुलूस के दौरान सतर्कता बढ़ाने, सभी पूजा पंडालों में पुलिस की तैनाती तथा मूर्ति विसर्जन निर्धारित समय सीमा के भीतर कराने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने और प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।शिवाजीनगर थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने की। संचालन थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने किया। वहीं हथौड़ी थाना परिसर में थानाध्यक्ष मौसम की अध्यक्षता में बैठक हुई।

इसका संचालन अपर थानाध्यक्ष मुखराम सिंह ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों और विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पूजा पंडालों की सुरक्षा, जुलूस के मार्ग, भीड़ नियंत्रण, विसर्जन और विधि-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी पूजा समितियां आयोजन के लिए अनिवार्य लाइसेंस प्राप्त करें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा मूर्ति विसर्जन निर्धारित समय सीमा के भीतर करना होगा। सीओ अम्बपाली यादव ने कहा कि हुड़दंग करने और अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि पूजा और मेले के दौरान डीजे नहीं बजेगा तथा किसी भी परिस्थिति में आर्केस्ट्रा का आयोजन नहीं किया जाएगा। जुलूस निकालने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और निर्धारित मार्ग व नियमों का पालन करने की जरूरत है। सभी पूजा पंडालों में पुलिस की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने पर भी जोर दिया गया।

हथौड़ी थानाध्यक्ष मौसम ने कहा कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। क्षेत्र में आपसी भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक पोस्ट पर ध्यान न दें। शांति भंग करने वाले उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी।

प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार ने कहा कि शिवाजीनगर क्षेत्र आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के लिए जाना जाता है। लोगों को इस परंपरा को कायम रखते हुए प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। बैठक में सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, मुखिया रामचंद्र सिंह, नटवर राय, राम पुकार मंडल, प्रोफेसर कुंडेश्वर प्रसाद सिन्हा, वीरेंद्र प्रसाद बिरजू,

समाजसेवी संतोष सिंह, राकेश महतो उर्फ बटेली महतो, राजेश पासवान, डॉ. शिव शंकर मंडल, प्रेम कुमार सहनी, उमेश यादव, रविंद्र प्रसाद चौधरी, धर्मेंद्र कुमार मंगल, संतोष कुमार, बिजली विभाग के जेई आकाश वर्मा और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

*डीपीओ स्थापना से मिले बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल – Doorbeen News*

डीपीओ स्थापना से मिले बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *