10 से 12 फीट गड्ढे वाली जमीन पंचायत सरकार भवन को चयनित! सिंघिया प्रखंड के हरदिया में बनना है पंचायत सरकार भवन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सिंघिया प्रखंड के हरदिया पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए बहदूरा गांव में सड़क लेबल से 10 से 12 फीट गड्ढे वाली जमीन का चयन किया गया है।स्थानीय लोग इस चयनित स्थल पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने प्रखंड से लेकर डीएम तक को आवेदन देकर चयनित स्थल को अनुपयुक्त बताते हुए स्थल परिवर्तन करने का आग्रह किया है।

इस संबंध में पंचायत सरकार भवन के लिए चयनित गांव के महादलित टोले के लोगों का कहना है कि जिस गड्ढे वाली जमीन का पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए चयनित किया गया है, उसमें हमलोग वर्षों पहले से मछली पालन करके परिवार का भरण-पोषण के लिए दिया था। उनलोगों का यह भी कहना है कि हमलोग भूमिहीन मजदूर हैं। पोखर में मछली पालन के अलावे जीविकोपार्जन का कोई अन्य साधन नहीं है।

विदित हो कि महादलित परिवार के सभी लोग सामूहिक रूप से इस पोखर में मछली पालन कर अपने अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं। पोखर को भरकर पंचायत सरकार भवन बनाये जाने के बाद उनकी आजीविका का एकमात्र यह साधन बंद हो जाएगा। ऐसे में प्रशासन को किसी दूसरी जगह को चयनित कर पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराना चाहिए। पंचायत में कई जगह खाली और उपयुक्त जमीन भी उपलब्ध है।

महादलित टोले के लोगों ने बताया कि इस संबंध में प्रखंड से लेकर डीएम तक को आवेदन दिया जा चुका है। वहीं स्थानीय उक्त पंचायत वासियों में विक्रम कुमार, नंन्दन कुमार, संतोष झा, राजीव कुमार, संतोष चौपाल, ब्रजकिशोर कुमार आदि ने कहा कि एक ओर सरकार “जल-जीवन-हरियाली” के लिए जोर-शोर से अभियान चला रही है।

इस अभियान के तहत लाखों खर्च कर सोख्ता निर्माण, पोखर सौंदर्यीकरण व अन्य कार्य जल संरक्षण के लिए किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सरकारी नियमों की अनदेखी कर स्थानीय प्रशासन ने सड़क से 10-12 फीट नीचे गड्ढे वाली जमीन का चयन किया है। गड्ढेनुमा इस पोखर में महादलित परिवार के लोग मछली पालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं।

अब उसको भरकर भवन निर्माण को चयनित कर लिया है। जबकि प्रखंड के लिलहौल, महरा आदि पंचायतों के कई गाँवों में भूजल स्तर दिनों-दिन नीचे जाने से जल संकट की स्थिति बन चुकी है। ऐसे में क्षेत्र में जल संचय की आवश्यकता है। इस संदर्भ में सीओ मोनी कुमारी ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए पूर्व के सीओ ने स्थल चयन किया गया था।

*पुणे, मुंबई, अहमदाबाद एवं श्रीगंगानगर के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन – Doorbeen News*

पुणे, मुंबई, अहमदाबाद एवं श्रीगंगानगर के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *