सेवा मेरा योगदान पखवाड़ा के तहत बीडीओ ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सिंघिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सह प्रखंड स्वच्छता पदाधिकारी विवेक रंजन ने की। इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर जगह-जगह जमा गंदगी और कचरे की सफाई की गई। बीडीओ विवेक रंजन ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाने की जिम्मेदारी केवल सरकारी कर्मियों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। सामूहिक भागीदारी से ही सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखा जा सकता है। उन्होंने प्रखंड के कर्मियों के साथ आम लोगों से भी ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान से जुड़कर श्रमदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना आवश्यक है। प्रखंड समन्वयक ने बताया कि सरकार के निर्देश पर पांच अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में स्वच्छता एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

पंचायतों में कार्यरत कर्मियों और स्थानीय लोगों की सहभागिता से चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।बीडीओ विवेक रंजन ने कहा कि आने वाले दिनों में दुर्गापूजा और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे। इन पर्वों के दौरान बड़ी संख्या में लोग पूजा स्थलों, घाटों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचते हैं। ऐसे में इन स्थलों की साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष महत्व है।

उन्होंने संबंधित कर्मियों एवं पंचायत स्तर के स्वच्छता कर्मियों को अभियान के दौरान पूजा स्थलों, छठ घाटों तथा आसपास के सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों से भी पर्व से जुड़े स्थलों को स्वच्छ रखने और कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने की अपील की।उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता तभी प्रभावी होगी, जब लोग स्वयं आगे बढ़कर इसमें योगदान देंगे।

‘सेवा मेरा योगदान’ का उद्देश्य भी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझाते हुए स्वच्छता कार्यों में प्रत्यक्ष रूप से भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से कर्मियों और आम नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि श्रमदान के छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े बदलाव का आधार बन सकते हैं।

कार्यक्रम में कार्यपालक सहायक सुजीत कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक अमन कुमार सिंह, संतोष कुमार, गंगा प्रसाद यादव सहित विभिन्न पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कर्मियों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रखंड परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

*सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग’ से सजा पटेल मैदान, 76 डायमीटर की विशाल रंगोली ने दिया जनभागीदारी का संदेश – Doorbeen News*

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग’ से सजा पटेल मैदान, 76 डायमीटर की विशाल रंगोली ने दिया जनभागीदारी का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *