व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कला, संस्कृति, परंपरा और सृजनशीलता को समर्पित विजुअल आर्ट फाउंडेशन द्वारा आगामी 01 नवंबर 2026 को दलसिंहसराय स्थित अनन्या रेजीडेंसी के सभागार में ‘सृजनोत्सव’ 16वां शारदीय नवरात्र महोत्सव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।
यह समारोह कला और संस्कृति के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके कलाकारों के साथ-साथ उन अनगिनत लोगों के सम्मान को समर्पित होगा, जो वर्षों से हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।


समारोह में मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा,मधुबनी,मुंगेर भागलपुर ,समस्तीपुर, दलसिंहसराय, रोसड़ा, विद्यापतिनगर, ताजपुर, बेगूसराय, मंसूरचक, तेघड़ा, समसा सहित विभिन्न क्षेत्रों की दुर्गा पूजा समितियों एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव से जुड़ी पूजा समितियों को उनके उत्कृष्ट आयोजन एवं सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
इसके साथ ही पूजा समितियों के आयोजकों, मूर्तिकारों, पुरोहितों, पंडाल निर्माताओं एवं कला-संस्कृति से जुड़े सृजनकर्ताओं को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा।


विजुअल आर्ट फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी
समारोह के सफल आयोजन के लिए वर्ष 2026 की कार्यकारिणी में मो० सुलेमान को अध्यक्ष, सपन कुमार, मो० आलमगीर अंसारी, संतोष कुमार एवं हेमंत आनंद को उपाध्यक्ष, उत्सव जयसवाल को सचिव, सज्जन कुमार, मोती कुमार, जिगर गुप्ता एवं दीपक कुमार को उपसचिव, डॉ० संजीव प्रकाश को कोषाध्यक्ष तथा चंदन चौधरी को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं रूपक कौशल, कुणाल गुप्ता एवं शैलेश कानू को मीडिया प्रभारी, रत्नेश कुमार, संजीव कुमार, जितेन्द्र कुमार एवं मनोज जायसवाल को संयोजक, बलराम पंडित एवं उमेश राम प्रकाश को प्रवक्ता तथा सुनील कुमार को कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

देशभर से जुटेंगे कला जगत के दिग्गज
समारोह का विशेष आकर्षण विभिन्न राज्यों से आने वाले राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध चित्रकार, मूर्तिकार, कला लेखक, कला समीक्षक एवं अभिनेता होंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों से कला जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों का दलसिंहसराय आगमन न केवल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय होगा, बल्कि स्थानीय कलाकारों और कला प्रेमियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
विजुअल आर्ट फाउंडेशन ने कलाकारों, साहित्यकारों, कला प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से इस सांस्कृतिक आयोजन में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है।


*इंडिया गठबंधन का आज होगा विरोध प्रदर्शन – Doorbeen News*






One Comment