व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: ताजपुर/समस्तीपुर : विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के जरिए वोट चोरी करने के विरोध में सोमवार को भाकपा माले ताजपुर नगर कमिटी के बैनर तले ताजपुर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। गांधी चौक से शुरू हुआ मार्च विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः गांधी चौक पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने की।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की साजिश के तहत चुनाव आयोग की संरचना में बदलाव किए गए और विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए।


उन्होंने कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और असम सहित कई राज्यों में मतदाताओं के नाम हटाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई लोकतंत्र के लिए घातक है। वक्ताओं ने मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने तथा चुनाव आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन कर विरोध जताया। साथ ही उनसे इस्तीफा देने अथवा उन्हें पद से हटाने की मांग की गई।


मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, संजीव राय, ललन दास, जगदेव सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, मोतीलाल सिंह, संजीव कुमार, मकसुदन सिंह, पुरूषोत्तम कुमार, राजेश कुमार, रंजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एक प्रस्ताव पारित कर 8 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन द्वारा समस्तीपुर जिला मुख्यालय में निकाले जाने वाले विरोध मार्च एवं प्रदर्शन में ताजपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होकर सफल बनाने की घोषणा की गई।


*रंगों में सजे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा – Doorbeen News*
रंगों में सजे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा







One Comment