आगामी त्योहारों के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा यात्रियों की सुगम व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा पूर्व से चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।

ये सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित ठहराव, समय- सारणी, मार्ग और कोच संयोजन के अनुसार ही संचालित होंगी।
विस्तारित की गई स्पेशल ट्रेनों का पूर्ण विवरण निम्नानुसार है:

1. गाड़ी सं. 03216 / 03215 पाटलिपुत्र – पूर्णिया कोर्ट – पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन
गाड़ी सं. 03216 (पाटलिपुत्र जंक्शन से पूर्णिया कोर्ट): सप्ताह में 5 दिन (बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर)। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 16.10.2026 के बाद अब 18.10.2026 से 30.11.2026 तक कुल 32 फेरों के लिए चलेगी।

गाड़ी सं. 03215 (पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र जंक्शन): सप्ताह में 5 दिन (गुरुवार एवं रविवार को छोड़कर)। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 17.10.2026 के बाद अब 19.10.2026 से 01.12.2026 तक कुल 32 फेरों के लिए चलेगी।

कोच संयोजन: सामान्य द्वितीय श्रेणी – 04, एसएलआरडी – 02, वातानुकूलित थ्री टियर – 03, वातानुकूलित टू टियर – 01 एवं स्लीपर – 10 सहित कुल 20 कोच।

2. गाड़ी सं. 05543 / 05544 रक्सौल – नरकटियागंज – रक्सौल स्पेशल ट्रेन
गाड़ी सं. 05543 (रक्सौल जंक्शन से नरकटियागंज जंक्शन): द्वि-साप्ताहिक (प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार)। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 26.09.2026 के बाद अब 01.10.2026 से 28.11.2026 तक कुल 18 फेरों के लिए चलेगी।

गाड़ी सं. 05544 (नरकटियागंज जंक्शन से रक्सौल जंक्शन): द्वि-साप्ताहिक (प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार)। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 26.09.2026 के बाद अब 01.10.2026 से 28.11.2026 तक कुल 18 फेरों के लिए चलेगी।
कोच संयोजन (एलएचबी रैक): एलएसएलआरडी -) 01, जनरेटर कार – 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी – 04, स्लीपर – 09, वातानुकूलित थ्री टियर – 02 एवं वातानुकूलित टू टियर – 01 सहित कुल 18 एलएचबी कोच।

3. गाड़ी सं. 03297 / 03298 पटना – इस्लामपुर – पटना स्पेशल ट्रेन
गाड़ी सं. 03297 (पटना जंक्शन से इस्लामपुर): त्रि-साप्ताहिक (प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार)। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 29.09.2026 के बाद अब 01.10.2026 से 29.11.2026 तक कुल 26 फेरों के लिए चलेगी।

गाड़ी सं. 03298 (इस्लामपुर से पटना जंक्शन): त्रि-साप्ताहिक (प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं सोमवार)। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 30.09.2026 के बाद अब 02.10.2026 से 30.11.2026 तक कुल 26 फेरों के लिए चलेगी।
कोच संयोजन (एलएचबी रैक): एलएसएलआरडी – 01, जनरेटर कार – 01, सामान्य श्रेणी – 04, स्लीपर – 06, एसी थ्री इकोनॉमी – 02, वातानुकूलित थ्री टियर – 04, वातानुकूलित टू टियर – 02, प्रथम वातानुकूलित श्रेणी – 01 सहित कुल 22 एलएचबी कोच।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे यात्रा के दौरान इन स्पेशल ट्रेनों की विस्तारित सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

*जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, कबड्डी कोर्ट पर डीडीसी ने नारियल तोड़कर की शुरुआत – Doorbeen News*

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, कबड्डी कोर्ट पर डीडीसी ने नारियल तोड़कर की शुरुआत

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *