व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता, कौशल एवं कैरियर लक्ष्य को पहचानकर सही दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में वाणिज्य के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो बी० बी० एल० दास ने बतौर मुख्य वक्ता ये बातें कही।
उन्होंने विद्यार्थियों को कैरियर चयन में स्पष्ट दृष्टिकोण रखने तथा बदलते रोजगार परिदृश्य के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने की सलाह दी।
इस कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनके स्वागत से हुआ। इसके पश्चात विभागीय शिक्षक श्याम कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।


मुख्य वक्ता के उद्बोधन के पश्चात विभागाध्यक्ष सह निदेशक डॉ राज कुमार साह ने छात्रों को बदलते दौर की मांग, कॉर्पोरेट ट्रेंड्स और भविष्य में उपलब्ध विभिन्न रोजगार के अवसरों से जुड़े मुद्दों पर मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में विभागीय छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा शोधार्थियों की उपस्थिति रही। अंत में विभाग के शिक्षक डॉ संजय कुमार ठाकुर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मंच का संचालन सीनियर रिसर्च फेलो पायल कुमारी ने किया।


*जसम बिहार का 7वां राज्य सम्मेलन समस्तीपुर कालेज में शुरू – Doorbeen News*








