लोजपा रा. जिला कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की 118वीं जयंती

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

Doorbeen News Desk: लोजपा रा. जिला कार्यालय समस्तीपुर में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की 118वीं जयंती समारोह मनाया गया।
जयंति समारोह कि अध्यक्षता लोजपा रा. जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ हिरा सिंह एंव संचालन जिला प्रवक्ता नीरज भारद्वाज एंव धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रधान महासचिव राजकिशोर हजारी ने किया
कार्यक्रम की शुरुआत दिनकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर हीरा सिंह ने दिनकर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में राष्ट्रप्रेम, वीरता, सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति मिलती है। उनकी साहित्यिक कृतियाँ आज भी युवाओं को प्रेरणा देती हैं।

“सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।”
आज भी जनशक्ति और लोकतांत्रिक चेतना की प्रभावशाली अभिव्यक्ति के रूप में स्मरण की जाती हैं।
जयंती समारोह कि संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता नीरज भारद्वाज ने कहा दिनकर जी का जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया गांव में निर्धन किसान परिवार हुआ था।

साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और संघर्ष के बल पर हिंदी साहित्य में विशिष्ट स्थान बनाया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में उनके साहित्य ने युवाओं में देशभक्ति और आत्मसम्मान की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रश्मिरथी, कुरुक्षेत्र, उर्वशी, हुंकार और रेणुका जैसी उनकी प्रमुख रचनाओं का उल्लेख करते हुए कहा दिनकर जी की रचनाओं ने स्वाधीनता आंदोलन, राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने साहित्य के साथ-साथ सार्वजनिक जीवन में भी योगदान दिया।
उनकी रचनाओं में जातीय और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता और समानता पर जोर मिलता है।

वे स्वतंत्र भारत में संसद के सदस्य रहे और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखते थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रकवि दिनकर के साहित्य और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

राष्ट्री कवि रामधारी सिंह दिनकर जी के जंयती समारोह समस्तीपुर उपप्रमुख सहः सासंद प्रतिनिधि राजेश सिंह प्रदेश महासचिव संतोष पासवान जिला उपाध्यक्ष कैलास पासवान युवा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार जिला मिडिया प्रभारी श्याम पासवान महासचिव प्रदीप सिंह ब्रजकिशोर झा,रिना सहनी,अरूण झा,मुकेश पासवान,राजकुमार पाल,दिपक गुप्ता, रौशन सिंह, सोनू सिंह, स्वप्निल सक्सेना, विभूति ठाकुर, आलोक रंजन, मुरारी तिवारी, सहित कई लोग उपस्थित थे।

*पोलियो की तर्ज पर जिले से कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा: सीएस – Doorbeen News*

पोलियो की तर्ज पर जिले से कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा: सीएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *